Gorakhpur to Establish Labor Welfare Centers for Daily Wage Workers गोरखपुर में पांच स्थानों पर बनेगा लेबर अड्डा, बुनियादी सुविधाओं से लैस होगा, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsGorakhpur to Establish Labor Welfare Centers for Daily Wage Workers

गोरखपुर में पांच स्थानों पर बनेगा लेबर अड्डा, बुनियादी सुविधाओं से लैस होगा

Gorakhpur News - गोरखपुर में दिहाड़ी मजदूरों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, शासन ने श्रमिक सुविधा केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। नगर निगम क्षेत्र में 5 स्थानों पर ये केंद्र बनाए जाएंगे, जहां मजदूरों को बुनियादी...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 8 April 2025 04:58 AM
share Share
Follow Us on
गोरखपुर में पांच स्थानों पर बनेगा लेबर अड्डा, बुनियादी सुविधाओं से लैस होगा

गोरखपुर। मुख्य संवाददाता दिहाड़ी मजदूरों की परेशानियों की सुध लेते हुए शासन ने गोरखपुर समेत सूबे के सभी जिला मुख्यालयों में डॉ भीमराव अम्बेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र (लेबर अड्डा) बनाए जाने का निर्णय लिया है। अकेले गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र में 05 स्थानों पर श्रमिक सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। यहां पर मजदूरों को सभी बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। इससे उनकी परेशानियां कम होंगी। बारिश, जाड़ा और गर्मी से उन्हें उचित आश्रय भी मिलेगा।

आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान ने 06 फरवरी के अंक में बोले गोरखपुर की कड़ी में दिहाड़ी मजदूरों की पीड़ा को, ‘मनरेगा में नहीं मिलता काम, शहर भी करता निराश शीर्षक से स्वर दिया था। बातचीत के दौरान दिहाड़ी मजदूरों ने श्रमिक सुविधा केंद्र की मांग रखी थी। इसका शासन स्तर पर संज्ञान लिया गया। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की 24 मार्च को बैठक में इस बाबत निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुपालन में गोरखपुर समेत सभी जिलों में श्रमिक कल्याण केंद्र बनेंगे, जिसके लिए जमीन मांगी गई है। जमीन की तलाश पूरी होने के बाद भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड इनके निर्माण में मदद करेगा।

गोरखपुर में यहां बनेंगे श्रमिक सुविधा केंद्र

गोरखपुर में पांच श्रमिक सुविधा केंद्र बनेंगे। इसके लिए 1200 से लेकर 1700 वर्गफुट जमीन की डिमांड की गई है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर खजांची बाजार में 300, आजाद चौक पर 190, गोरखनाथ में 150, भगत चौराहा पर 150 और नौसढ़ चौराहा पर 200 श्रमिकों के लिए श्रमिक सुविधा केंद्र बनाए जाने के लिए चिह्नित किए गए हैं।

लेबर अड्डा पर मिलेंगी ये सुविधा

श्रमिक सुविधा केंद्र पर श्रमिकों को बैठने, पानी, शौचालय, मोबाइल चार्जर सहित अन्य तमाम सुविधाएं मिलेंगी। श्रम विभाग यहां श्रमिक पंजीकरण समेत अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराएगा।

श्रमिक सुविधा केंद्र के लिए जमीनों का सर्वेक्षण कर बोर्ड को अवगत कराया गया है। बोर्ड निर्माण के लिए नगर निगम से एनओसी लेगा। उसके बाद काम शुरू होगा।

- संजय चौहान, मुख्य अभियंता नगर निगम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।