मौसम में बदलाव का बना है आसार, गर्मी से मिलेगी राहत
खगड़िया में भीषण गर्मी से राहत की संभावना है। अगले दो दिनों तक तेज हवा और हल्की बारिश की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 9 अप्रैल तक तापमान में...

खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में भीषण गर्मी से हल्की राहत के आसार है। अगले दो दिनों तक तेज हवा और हल्का बूंदाबांदी होने की संभावना बताई जा रही है। तेज हवा के साथ ही तापमान भी चढ़ा रहेगा। फिलहाल पुरबा हवा चलेगी। मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान में नौ अप्रैल तक कुछ कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ हल्के बारिश होने की उम्मीद जताई है। इस बीच खगड़िया सहित अन्य जिलों में हवा 40 किलोमीटर से अधिक रफ्तार से भी चलने का अनुमान लगाया गया है। जिससे तापमान में हल्का गिरावट भी रह सकती है। मौसम में बदलाव की वजह से अगले सप्ताह में अधिकतम तापमान में कुछ कमी हो सकती है। उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाया रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री तक रह सकती है। इस बीच 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चल सकती है। अनुमानत: आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान गिरकर 36 डिग्री रह सकती है। न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। नौ अप्रैल को अधिकतम 33 और न्यूनतम 23 डिग्री रह सकती है। 10 अप्रैल को भी यही स्थिति रह सकती है। 11 अप्रैल को अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने की संभावना है। 12 अप्रैल को अधिकतम 35 और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकती है। 13 अप्रैल को अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री हो सकती है। 14 अप्रैल को अधिकतम 35 और न्यूनतम 23 डिग्री तापमान रह सकती है। वहीं 15 अप्रैल को अधिकतम 34 और न्यूनतम 23 तापमान रह सकती है। इधर आगामी 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रह सकती है।
खगड़िया जिले में तापमान रहा 39 डिग्री सेल्सियस: जिले में भीषण गर्मी का असर सोमवार को भी रहा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 22 डिग्री रही। दोपहर में तेज धूप था। हालांकि अहले सुबह में हवा तेज चली। जिसमें हल्की ठंड जैसा महसूस हुआ। देर शाम में भी हवा में नरमी रहा। पुरवा हवा चलने से धूप में उतना उमस नहीं था। औसतन 12 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से पुरवा हवा चल रही थी। शाम छह बजे तक तापमान स्थिर बना रहा। इसके बाद धूप का असर कम होने पर तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई। गत रविवार की देर शाम को भी पुरवा हवा से कुछ देर के लिए नरमी रही। दोपहर में देह जला देने वाली धूप थी। हवा भी गर्म चल रहा था। अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री रही थी। न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस थी। जिससे लोगों को और झुलसा रही थी। गत शनिवार को भी भीषण गर्मी पड़ी थी। गत शुक्रवार को भी उमसभरी भीषण गर्मी रही थी। शाम के बाद हल्का सर्द हवा चलने से राहत जरूर थी। सुबह में भी मौसम नरम रहा।
सब्जी की फसल की बुआई करें: मौसम को देखते हुए किसानों से गरमा सब्जियों की बुआई करने की सलाह दी गई है। वहीं गरमा मूंग और उरद की बुआई प्राथमिकता से करनी चाहिये। भिंडी की फसल में कीट की देखभाल करें। आम में उचित छिड़काव करनी चाहिए। गेहूं और मक्का की फसल की कटनी और दौनी करनी चाहिए। साथ ही धूप में अच्छी तरह से सुखाकर ही भंडारित करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।