One Nation One Election Key to Reducing Election Costs Says Minister Vijay Lakshmi Gautam देश के भविष्य के लिए जरूरी है ‘एक राष्ट्र एक चुनाव, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsOne Nation One Election Key to Reducing Election Costs Says Minister Vijay Lakshmi Gautam

देश के भविष्य के लिए जरूरी है ‘एक राष्ट्र एक चुनाव

Gorakhpur News - गोरखपुर में ग्राम विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण है। मंत्री ने महिला संवाद कार्यक्रम में बताया कि इससे लोकसभा और विधानसभा...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरTue, 22 April 2025 05:38 AM
share Share
Follow Us on
देश के भविष्य के लिए जरूरी है ‘एक राष्ट्र एक चुनाव

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता ग्राम विकास मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि बार-बार चुनाव के कारण होने वाले खर्चों से बचा जा सकता है। ‘एक राष्ट्र एक चुनाव देश के भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। मंत्री सोमवार को भाजपा महानगर महिला मोर्चा की ओर से एनेक्सी भवन में आयोजित ‘एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर महिला संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहीं थीं।

मंत्री ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ साथ होंगे तो एक ही समय में मतदाता देश और प्रदेश के लिए सरकार चुन सकेगा। इससे चुनाव के प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करना है। वक्ताओं ने कहा कि विपक्ष के 15 दलों को छोड़कर बाकी 32 दल एक साथ चुनाव को लेकर तैयार है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत श्रेष्ठ भारत के लिए हम सभी कृत संकल्पित हैं। हम विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

अध्यक्षता चंचला शुक्ला व संचालन महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष श्वेता श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा अमिता गुप्ता, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, पूर्व महापौर डॉ सत्या पाण्डेय, पूर्व महापौर अंजू चौधरी, जिला संयोजक दीप्ति उपाध्याय व महानगर संयोजक प्रोफेसर रेखा रानी की उपस्थिति रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।