दो किशोरियां लापता, केस दर्ज
Gorakhpur News - घघसरा क्षेत्र में एक किशोरी घर से फरार हो गई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और उनकी खोजबीन शुरू हो गई। 16 वर्षीय लड़की 16 मई की रात दो बजे बिना किसी को बताए चली गई। इसी तरह एक अन्य गांव की महिला ने...

घघसरा। गीडा थाना क्षेत्र के अगल-बगल गांव निवासी किशोरी घर से फरार हो गई। परिजनों के काफी खोजबीन के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। जिसपर परिजनों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 16 मई की रात दो बजे कही चली गई। एक मोबाइल नंबर से उसके मोबाइल पर बार-बार फोन आता था। काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नही चला। उधर, पास के ही गांव की एक महिला ने भी किशोरी के लापता होने पर केस दर्ज कराया।
उसका कहना है कि उसकी बेटी घर से बिना किसी को बताए कपड़ा लेकर चली गई। बहुत खोजबीन के बाद भी उसका पता नही चला। पुलिस दोनों किशोरी के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।