Social Revolution Pioneer Jyotiba Phule s Birth Anniversary Celebrated in Gorakhpur सपाईयों ने मनाई ज्योतिबा फुले की जयंती, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsSocial Revolution Pioneer Jyotiba Phule s Birth Anniversary Celebrated in Gorakhpur

सपाईयों ने मनाई ज्योतिबा फुले की जयंती

Gorakhpur News - गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। फुले ने गरीबों,...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 11 April 2025 08:56 PM
share Share
Follow Us on
सपाईयों ने मनाई ज्योतिबा फुले की जयंती

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। इसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने की। सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ज्योतिबा फुले महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपना जीवन गरीबों, महिलाओं, दलितों एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान में लगा दिया। महिलाओं के अधिकारों, शिक्षा और जाति व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी। इस दौरान अवधेश यादव, विजय बहादुर यादव, रामजतन यादव मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।