मैनपुरी से गर्लफेंड को लेकर हाइवे पर दौड़ाई कार पलटी, दोनों घायल
Etah News - दोस्त की कार में गर्लफ्रेंड को लेकर हाईवे पर तेज रफ्तार में जाते समय कार पलट गई। स्थानीय लोगों ने किशोर और किशोरी को कार से निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। दोनों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं।...

दोस्त की कार में गर्लफ्रेंड को लेकर हाईवे पर दौड़ाते समय कार पलट गई। हादसा इतना वीभत्स था कि कार के चारों पहिए ऊपर हो गए। स्थानीय लोगों ने कैसे ही कार में फंसे किशोर और किशारी को निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर दोनों परिवार के लोग पहुंच गए। दोनों के गंभीर चोटें नहीं थे। ऐसे में परिवार के लोग साथ ले गए। मैनपुरी के स्टेशन रोड पर एक विद्यालय संचालित है। दोनों की 12वीं में पढ़ते है। शुक्रवार को किशोरी घर से स्कूल की ड्रेस में आई पहनकर आई थी। रास्ते में उसी की क्लास का किशोर मिल गया। वह कार लेकर आया था। किशोरी दोस्त के साथ कार में सवार हो गई। रास्ते में किशोरी ने स्कूल ड्रेस को बदल ली। किशोर और किशोरी कार में सवार होकर एटा के लिए रवाना हो गए। कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार सवार दोस्त थाना मलावन क्षेत्र के गांव कंगरौल के पास पहुंचे थे कि अचानक कार के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ता को बचाने का प्रयास किया वैसे ही कार पलट गई। कार की रफ्तार इतनी थी कि कार पलटा मारते हुए जीटी रोड पर उल्टी हो गई। स्थानीय लोगों की मानें तो ऐसा लग रहा था कि कोई कार से स्टंट कर रहा है। कार के पलटते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कार में फंसे हुए दोनों को बाहर निकाल मेडिकल कॉलेज की इमरजैंसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने भी किशोरी और किशोर से पूछताछ की है।
कार में निकली नंबर प्लेटें
एटा। कार के पलटने पर स्थानीय लोगों ने कार को देखा तो उसकी दो नंबर प्लेट मिली है। यह नंबर प्लेट अलग-अलग नंबरों की है। माना जा रहा है कि कहीं इन लोगों ने नंबर प्लेट तो नहीं बदल दी। इससे कहीं पर कोई से पहचान नहीं कर सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।