नैनी में जल शक्ति मंत्री ने ग्रामीणों से संवाद किया
Prayagraj News - भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और विधायक पियूष रंजन निषाद ने डभाव गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं जैसे आवास योजना, उज्ज्वला योजना और...
भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और करछना विधायक पियूष रंजन निषाद ने चाका मंडल के डभाव गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया। जल शक्ति मंत्री ने घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इनमें आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि और स्वनिधि योजना शामिल थीं। कार्यक्रम में महापौर गणेश केसरवानी, जिला अध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ला, नीरज त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष चाका अमित पांडेय, महामंत्री यमुनापार पुष्पराज पटेल, पार्षद बलराज पटेल, पार्षद संजय भारतीय आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।