SpiceJet Cancels Flights Again in Gorakhpur Due to Technical Issues अचानक से दिल्ली की फ्लाइट निरस्त, वापस लौटे यात्री, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsSpiceJet Cancels Flights Again in Gorakhpur Due to Technical Issues

अचानक से दिल्ली की फ्लाइट निरस्त, वापस लौटे यात्री

Gorakhpur News - गोरखपुर में स्पाइस जेट ने लगातार दूसरे दिन अपनी उड़ानें निरस्त की। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी रात 7.30 बजे की फ्लाइट तकनीकी कारणों से निरस्त हो गई। 25 यात्रियों को वापस लौटना पड़ा, और कंपनी ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSat, 24 May 2025 09:33 PM
share Share
Follow Us on
अचानक से दिल्ली की फ्लाइट निरस्त, वापस लौटे यात्री

गोरखपुर, मुख्य संवाददाता स्पाइस जेट ने लगातार दूसरे दिन अपनी फ्लाइट निरस्त कर दी। शुक्रवार की तरह शनिवार को भी स्पाइस ने रात 7.30 बजे गोरखपुर पहुंचने वाली फ्लाइट निरस्त कर दी। कंपनी को दूसरे दिन भी रात 9 बजे के बाद टेकऑफ और लैंडिंग की मंजूरी नहीं मिली। अचानक फ्लाइट निरस्त होने की वजह से 25 यात्रियों को वापस लौटना पड़ा। कंपनी ने यात्रियों को रविवार को दूसरे विमान से भेजने की बात कही है। शनिवार को शाम दिल्ली से शाम 5.50 बजे गोरखपुर के लिए उड़ने वाली स्पाइस जेट की छोटी फ्लाइट तकनीकी कारणों से एक घंटे रीशेड्यूल हो गई।

रीशेड्यूल होने की वजह से कंपनी ने गोरखपुर एयरपोर्ट से रात 9 बजे के बाद लैंडिंग और टेकऑफ की अनुमति मांगी। एयरपोर्ट ने अनुमति देने से मना कर दिया। अनुमति न मिलने पर कंपनी ने अचानक से फ्लाइट निरस्त कर दी। निरस्त होने की सूचना जैसे ही चेकिंग एरिया में बैठे यात्रियों को मिली वे नाराज हो गए और हंगामा करने लगे। कंपनी ने समझाया कि लैंडिंग की अनुमति न मिलने की वजह से विमान दिल्ली से नहीं उड़ पा रहा है। कंपनी ने रविवार को दूसरे विमान से भेजने की बात कही तब जाकर यात्री शांत हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।