Tribute to 1857 Revolution Hero Shivgovind Chand at Museum राजा शिवगोविंद चंद को दी गई श्रद्धांजलि, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsTribute to 1857 Revolution Hero Shivgovind Chand at Museum

राजा शिवगोविंद चंद को दी गई श्रद्धांजलि

Gorakhpur News - 1857 की क्रांति के महानायक चिलवा के राजा शिवगोविंद चंद को उनके पैतृक निवास पर श्रद्धांजलि दी गई। स्थानीय लोगों ने पर्यटन विभाग से निवास का सौंदर्यीकरण और स्मारक बनाने की मांग की। हर साल क्षेत्रीय लोग...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 11 May 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
राजा शिवगोविंद चंद को दी गई श्रद्धांजलि

गोलाबाजार, हिंदुस्तान संवाद। 1857 की क्रांति के महानायक चिलवा के तत्कालीन राजा शिवगोविंद चंद के पैतृक निवास पर बने संग्रहालय पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने पर्यटन विभाग से उनके पैतृक निवास का सुंदरी करण कराते हुए से स्मारक बनवाने व मूर्ति लगवाने की मांग किया है। उनके पैतृक निवास पर तत्कालीन मंत्री मार्कण्डेय चंद ने एक संग्रहालय बनवाया है। जहां प्रति वर्ष क्षेत्रीय लोगों द्वारा महान योद्धा को श्रद्धांजलि दी जाती है। इस वर्ष भी गोला मुक्ति धाम गोला के अध्यक्ष वीर बहादुर चंद के नेतृत्व में राम भजन चंद, ग्राम प्रधान रणवीर चंद, परशुराम शर्मा, अश्वनी दुबे, राधे श्याम, योगेंद्र भारती, चंद्रशेखर पिंटू, सूरज यादव, संदीप रावत, गंगेश प्रसाद आदि ने श्रद्धांजलि दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।