groom disappeared from room on wedding night body was found next day bride also fainted सुहागरात पर कमरे से गायब हुआ दूल्हा, अगले दिन घर में मच गई चीख-पुकार, दुल्हन भी हुई बेहोश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP Newsgroom disappeared from room on wedding night body was found next day bride also fainted

सुहागरात पर कमरे से गायब हुआ दूल्हा, अगले दिन घर में मच गई चीख-पुकार, दुल्हन भी हुई बेहोश

बाराबंकी में एक शादी वाले घर में मातम छा गया। गुरुवार को दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लाया था। घर पर दुल्हन के स्वागत की तैयारियां की गईं। सुहागरात के लिए कमरा भी सजाया गया, लेकिन रात को दूल्हा कमरे से गायब हो गया।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, फतेहपुर (बाराबंकी)।Fri, 2 May 2025 03:22 PM
share Share
Follow Us on
सुहागरात पर कमरे से गायब हुआ दूल्हा, अगले दिन घर में मच गई चीख-पुकार, दुल्हन भी हुई बेहोश

यूपी के बाराबंकी में एक शादी वाले घर में मातम छा गया। गुरुवार को दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर अपने घर लाया था। घर पर दुल्हन के स्वागत की तैयारियां की गईं। सुहागरात के लिए कमरा भी सजाया गया, लेकिन रात को दूल्हा कमरे से गायब हो गया। सुहागरात पर गायब हुए दूल्हे की खोजबीन शुरू हुई। शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव हाईटेंशन तार में चिपका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दुल्हन को जब इसकी खबर लगी तो वह बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया तो पता चला कि वह वही दूल्हा जो सुहागरात पर घर से गायब हो गया था। उसका 30 मई को ही विवाह हुआ था।

एक मई की सुबह दुल्हन को विदा कराकर घर लाया था। घटना की जानकारी होते ही वर-वधु पक्ष के साथ इलाके में मचा हड़कंप मच गया है। पुलिस के अनुसार युवक ने बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या की है। उधर दामाद के आत्महत्या की जानकारी होते ही लड़की पक्ष केलोग भी बंजरिया गांव में पहुंच गए। इसके आनन-फानन में बेटी को विदाकर घर ले गए।

इकलौते पुत्र की एक दिन पूर्व हुई थी शादी

फतेहपुर कोतवाली के ग्राम बंजरिया निवासी राजितराम यादव करीब 20 बीघे भूमि के काश्तकार हैं। अंकित (23), उनका एकलौता पुत्र था। उन्होंने अंकित का विवाह मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम गिदरही मजरे हसनपुर पहाड़पुर निवासी रामनरेश की पुत्री सुधा से तय किया था। 30 मई को दूल्हा बने अंकित की बारात गिदरही गई थी। एक मई को सुबह 11 बजे दुल्हन सुधा को विदा करा कर बारात वापस लौटी। घर मे हंसी खुशी का माहौल था। इस बीच शाम करीब सात बजे अंकित अचानक घर से गायब हो गया। अंकित के चाचा अनुज यादव ने बताया कि, रात होने पर वह नहीं लौटा तो गांव के अलावा आसपास स्थान तथा रिश्तेदारों के घर उसकी खोज की गई। पर उसका कोई पता नही चला। शुक्रवार की सुबह बिजली खभे पर करंट से बुरी तरह झुलसा शव मिला।