व्यापारियों की समस्या का निस्तारण प्राथमिकता: लोकेश अग्रवाल
Hapur News - उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बिजेन्द्र पंसारी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जीएसटी की समस्याओं को प्रदेश और देश स्तर पर उठाने का आश्वासन दिया गया। हापुड़...

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बिजेन्द्र पंसारी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जीएसटी की छापेमारी समेत अन्य समस्याओं को प्रदेश व देश स्तर पर उठाया जाएगा और उसका निस्तारण कराना प्राथमिकता में शामिल होगा। वह बुधवार की देर शाम रेलवे रोड स्थित एक होटल में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश की बैठक को संबोधित कर बोल रहे थे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष विजेंद्र पंसारी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उद्यमी संजय कृपाल ने कहा कि हापुड़ में उद्योग व्यापार मंडल की चर्चा होती है क्योंकि हापुड़ का व्यापारी अपनी एकता का परिचय देते हुए व्यापारिक संघर्षों में एकजुट खड़ा दिखाई देता है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की मौजूदगी में जिला व नगर की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया।
इसमें जिलाध्यक्ष विजेंद्र पंसारी, वरिष्ठ जिला महामंत्री अमन गुप्ता, जिला महामंत्री अशोक बबली, नगर अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, नगर महामंत्री सुमित कंसल व नगर महामंत्री दीपांशु गर्ग को नियुक्त किया गया। वहीं इसी तरह नगर की कमेटी का भी गठन किया गया। जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र पंसानी ने कहा कि जिले के ही नहीं, ब्लकि समस्त व्यापारियों के साथ मंडल तन-मन, धन के साथ खड़ा है। किसी भी व्यापारी पर कोई विपत्ति पर एक साथ संघर्ष किया जाएगा।
इस मौके पर अशोक छारिया, विजेंद्र माहेश्वरी, विनोद गुप्ता, अमन गुप्ता, अशोक बबली, मनीष अग्रवाल, सौरव अग्रवाल, मनोज तोमर, अमित कुमार शर्मा, कपिल एसएम, मोहन सिंह, प्रभात अग्रवाल आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।