मुंबई की फ्लाइट के नहीं पहुंचने से यात्रियों में मची अफरातफरी
दरभंगा एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बावजूद अधिकांश विमानों का परिचालन हुआ। मुंबई से स्पाइसजेट की फ्लाइट नहीं आने से यात्रियों को परेशानी हुई। कनेक्टिंग फ्लाइट के लिए कई यात्रियों को मुश्किलों का सामना...

दरभंगा। खराब मौसम रहने के बावजूद गुरुवार को दरभंगा एयरपोर्ट से अधिकतर विमानों का परिचालन होने से यात्रियों को राहत मिली। हालांकि मुंबई से स्पाइसजेट की फ्लाइट के यहां नहीं पहुंचने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। दरभंगा और मुंबई के बीच फ्लाइट के रद्द रहने की जानकारी मिलने पर यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। कई यात्रियों को मुंबई से दुबई के लिए कनेक्िंटग फ्लाइट लेनी थी। उन्हें अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर नई दल्लिी से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट दोपहर 12.15 के बजाय कई घंटे की देरी से 3.27 बजे यहां पहुंची। पिछले कई दिनों से इस फ्लाइट को रीशेड्यूल किया जा रहा है। अन्य उड़ानों का परिचालन तय समय से हुआ। समर शेड्यूल में उड़ानों की संख्या बढ़ाने की घोषणा के बावजूद फ्लाइट की संख्या घट जाने को लेकर यात्री लगातार सवाल उठा रहे हैं।
दरभंगा और मुंबई के बीच अकासा एयर को स्लॉट मिलने के बावजूद बुकिंग अभी तक शुरू नहीं होने से यात्री मायूस हैं। स्पाइसजेट की दरभंगा और बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान के कई दिनों से बंद रहने से भी यात्री परेशान हैं। अधिकतर यात्रियों को बेंगलुरु के लिए पटना से एयरपोर्ट से यात्रा करनी पड़ रही है। जो यात्री इनडायरेक्ट विमानों से यात्रा कर रहे हैं उन्हें सफर तय करने में कई घंटों का समय लग रहा है। दरभंगा और हैदराबाद के बीच स्पाइसजेट की उड़ान बंद रहने से भी यात्री मायूस हैं। विमान सेवा को स्थगित करने को लेकर विमानन कंपनी की ओर से अभी तक कोई वक्तव्य जारी नहीं किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।