Maharaja Surajmal s Sacrifice Remembered at Wrestling Event in Mathura महाराजा सूरजमल के बलिदान को याद रखेगा हिन्दुस्तान : महेंद्र प्रताप, Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsMaharaja Surajmal s Sacrifice Remembered at Wrestling Event in Mathura

महाराजा सूरजमल के बलिदान को याद रखेगा हिन्दुस्तान : महेंद्र प्रताप

Mathura News - मथुरा में वार्षिक कुश्ती दंगल में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने महाराजा सूरजमल के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मुगलों ने भगवान श्री कृष्ण के मंदिर को चार बार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराFri, 11 April 2025 03:36 AM
share Share
Follow Us on
महाराजा सूरजमल के बलिदान को याद रखेगा हिन्दुस्तान : महेंद्र प्रताप

मथुरा। मुगल शासकों को कई बार युद्ध में पराजित कर दिल्ली में भगवा ध्वजारोहण करने वाले महाराजा सूरजमल के बलिदान को हिन्दुस्तान याद रखेगा। भरतपुर जिले के गांव सिनसिनी में हुए वार्षिक कुश्ती दंगल में पहुंचे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के मंदिर को तोड़ेने की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित फिल्म श्रीकृष्ण जन्मभूमि में कुछ दृश्य राजा सूरजमल से भी संबंधित होंगे। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के जन्मस्थान पर बने भव्य मंदिर को विदेशी धरती से आए विधर्मी मुगलों ने चार बार तोड़ा था। इतना ही नहीं लूटपाट कर यहां के हिंदुओं पर घोर अत्याचार भी किए थे। एक-एक ऐतिहासिक घटनाओं को समेट कर श्री कृष्ण जन्मभूमि फिल्म भी बनाई जा रही है। कहा कि महाराजा सूरजमल ने सनातन की रक्षा के लिए बलिदान दिया था। उनके इस बलिदान को हिन्दुस्तान सदैव याद रखेगा। मुगलों ने राजा की धोखे से हत्या कर दी थी। इससे पूर्व ग्रामीणों ने न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर वृंदावन के संत सत्यमित्रानंद महाराज, मनोज चौधरी और राजवीर सिंह भी साथ थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।