बक्सर के युवक की हिमाचल में मौत
Hapur News - सिम्भावली के कस्बा बक्सर में रहने वाले एक युवक की हिमाचल प्रदेश में टावर से गिरने के कारण मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दानिश उम्र करीब 20 वर्ष...
Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Fri, 2 April 2021 11:30 PM

सिम्भावली। सिम्भावली के कस्बा बक्सर में रहने वाले एक युवक की हिमाचल प्रदेश में टावर से गिरने के कारण मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दानिश उम्र करीब 20 वर्ष हिमाचल प्रदेश के बददी में टावर निर्माण में कार्य करता था। गुरुवार की दोपहर अचानक अज्ञात कारणों से वह टावर से गिर गया। साथियों ने उसको गंभीर हालत में नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बात की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने के बाद परिजन घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।