Grand Installation of Lord Parshuram Statue with Vedic Rites at Brijghat गंगानगरी में धूमधाम से हुई परशुराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsGrand Installation of Lord Parshuram Statue with Vedic Rites at Brijghat

गंगानगरी में धूमधाम से हुई परशुराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

Hapur News - ब्रजघाट में भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक रीति से की गई। महाशिवरात्रि के अवसर पर हवन में आहूति देकर सुख-शांति की कामना की गई। हजारों गंगा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस पूजा...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Thu, 27 Feb 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
गंगानगरी में धूमधाम से हुई परशुराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा

ब्रजघाट। भगवान परशुराम की मूर्ति की धूमधाम के साथ वैदिक रीति रिवाज से प्राण प्रतिष्ठा करते हुए हवन में आहूति देकर सुख शांति की कामना कर हजारों गंगा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर गढ़ कोतवाली के पूर्व प्रभारी विनोद कुमार पांडेय द्वारा मुक्ति धाम ब्रजघाट के गंगा आरती स्थल पर भगवान परशुराम की मूर्ति की धूमधाम के साथ वैदिक रीति रिवाज से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। जिसको लेकर तीन दिनों से चल रहा पूजा अनुष्ठान संपन्न होने पर हवन में पूर्णाहुति दी गई। हजारों गंगा भक्तों ने मानव कल्याण, विश्व शांति, दैवीय आपदाओं से मुक्ति और देश में खुशहाली को कामना की। इसके उपरांत भंडारे का आयोजन कर गंगा भक्तों के साथ ही गरीब निराश्रितों को प्रसाद वितरित किया गया। भगवान परशुराम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर गंगा सभा आरती समिति के अध्यक्ष अशोक नागर, महामंत्री विष्णु दत्त नागर, कोषाध्यक्ष संजय रस्तौगी, संचालक कपिल शर्मा, श्री गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष विनय मिश्रा, चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव, आदर्श तीर्थ पुरोहित समिति अध्यक्ष पंडित राजकुमार लालू, शिक्षाविद् कवि राजकुमार हिंदुस्तानी, पूर्व सभासद ओमप्रकाश पहलवान, सतनाम यादव, महेश बंसल, मोहन केवट, मोहन दास, आचार्य मनोज तिवारी, प्रकाश पांडेय, गौरव मिश्रा, रिया मिश्रा, संजीव शर्मा, राजकुमार शर्मा, तारा केवट, कुलदीप शर्मा, राजन कौशिक समेत हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।