Uttarakhand CM Launches 3 Crore Development Projects in Champawat तीन करोड़ की विधायक निधि से होगा 127 सम्पर्क मार्गो का निर्माण , Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsUttarakhand CM Launches 3 Crore Development Projects in Champawat

तीन करोड़ की विधायक निधि से होगा 127 सम्पर्क मार्गो का निर्माण

चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन करोड़ की विधायक निधि से कई विकास कार्य प्रारंभ किए हैं। इनमें संपर्क मार्गों का निर्माण, मंदिरों का सौंदर्यीकरण, विद्यालयों का...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतFri, 25 April 2025 01:26 PM
share Share
Follow Us on
तीन करोड़ की विधायक निधि से होगा 127 सम्पर्क मार्गो का निर्माण

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से तीन करोड़ की विधायक निधि से चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में अनेक बहुप्रतीक्षित कार्य प्रारंभ किए गए हैं। इनमें 127 से अधिक संपर्क मार्गों का निर्माण, 49 मंदिरों का सौंदर्यीकरण, 13 विद्यालयों का पुनर्निर्माण एवं मरम्मत और रामलीला मंच, जन मिलन केंद्र, स्वागत गेट, शौचालय, पार्क सौंदर्यीकरण, खेल सामग्री वितरण, सीसीटीवी स्थापना और सिंचाई योजनाएं, दो पुल, 12 नालियां, छह सुरक्षा दीवारें, नौ जन मंच और 10 प्रांगण निर्माण जैसे कार्य शामिल हैं। सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि विधायक निधि से समस्त विधानसभा क्षेत्र की जनता से सीधे प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। कार्यों की सतत निगरानी के लिए वरिष्ठ नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की विशेष निगरानी समिति गठित की गई। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 की संपूर्ण विधायक निधि समय से आवंटित कर विकास कार्यों में अभूतपूर्व गति लाने का प्रयास किया है। इससे पूर्व वर्ष 2022-23 में भी ₹3.75 करोड़ की राशि से प्रत्येक ग्रामसभा एवं नगर पालिका क्षेत्र में समग्र विकास कार्य जनसहभागिता से संपन्न कराए गए। उन्होंने बताया कि विकास की गति को और तीव्र करने के लिए कार्यदाई संस्थाओं के साथ बैठकर आगामी रणनीति तैयार की गई, जिससे आने वाले समय में और अधिक प्रभावी एवं ज़मीनी स्तर पर बदलाव सुनिश्चित किया जा सके।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।