बंद फैक्ट्री में बंधे पशु चोरी मुकदमा दर्ज
Hapur News - पिलखुवा, संवाददाता।फैक्ट्री में बंधे पशुओं को चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर

अज्ञात चोरों ने बंद फैक्ट्री में बंधे पशुओं को चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिला बुलंदशहर थाना डिवाई के गांव दानपुर निवासी संतोष ने बताया कि पूरे परिवार के साथ आरकेबी कॉन्ट्रेक्ट टेक्सटाइल में फैक्ट्री में रहता है। फैक्ट्री में चौकीदार की नौकरी करता है। सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ कर अंदर घुसकर बंधे पशुओं को चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह उठने पर देखा तो पशु नहीं मिले थे। जिनको आस पास ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया था। लेकिन उनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ कर चोरी की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।