हिंसा से पीड़ित महिलाओं को जल्द से जल्द दिलाया जाए न्याय: मनीषा अहलावत
Hapur News - उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने महिला अपराथों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए और महिलाओं की जनसुनवाई की। 15 महिलाएं पारिवारिक विवाद, दहेज...

हापुड़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने बुधवार को मेरठ रोड स्थित सिचांई विभाग के गेस्ट हाउस में महिला अपराथों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को महिला अपराथों पर तुरंत एक्शन लेकर न्याय दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं की जनसुनवाई भी की। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत बुधवार को मेरठ रोड स्थित सिचांई विभाग के गेस्ट हाउस पहुंची। उन्होंने महिला अपराथों की जनसुनवाई की। इस दौरान जनपद की हिंसा से पीड़ित 15 महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची। इसमें ज्यादातर शिकायत पारिवारिक विवाद, दहेज उत्पीड़न, मारपीट संबंधित, महिलाओं के केस आए, जिनका राज्य महिला आयोग सदस्य द्वारा संबंधित अधिकारी व थानों के प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए है।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी भी विभाग में किसी महिला पर कोई हिंसा का मामला सामने आता है तो तुरंत उसपर एक्शन लिया जाए। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम सदर ईला प्रकाश, डिप्टी सीएमओ डा.योगेश, महिला थाना प्रभारी, पंचायती राज विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।