अवैध झुग्गी झोपड़ियों के खिलाफ महिलाओं का हंगामा
Hapur News - दोनों पक्षों में जमकर हुई कहासुनी क्षेत्र में गढ़ चुंगी पर आसपास के मोहल्लों की काफी संख्या में महिलाएं शनिवार को यहां बनी अवैध झुग्गी झोपड़ी का विरो

हापुड़ संवाददाता। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ चुंगी पर आसपास के मोहल्लों की काफी संख्या में महिलाएं शनिवार को यहां बनी अवैध झुग्गी झोपड़ी का विरोध करने जा पहुंची। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली (घुमंतू जाति) की महिलाओं से उनकी सर्विस रोड पर नोकझोंक हो गई। इस दौरान महिलाओं ने अवैध झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों पर अवैध कब्जा करने समेत कई अन्य गंभीर आरोप लगाए। वहीं झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिलाओं ने मोहल्लेवासी महिलाओं पर फर्जी आरोप लगाकर उनका शोषण करने का भी आरोप लगाया। इस बीच सर्विस रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद की सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया।
मोहल्ला लक्ष्मणपुरा, हरजसपुरा, कविनगर, प्रहलादगढ़ी, मोहितपुरम, असगरपुरा, बनारसीपुरा व चेतनपुरा की सैंकड़ों महिलाएं शनिवार को गढ़ चुंगी पर बनी झुग्गी झोपड़ी के पास पहुंच गई। इस दौरान महिलाएं ने बताया कि यहां झुग्गी झोपड़ी का निर्माण कर अवैध कब्जा किया गया है। इसके साथ ही झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग यहां गलत कार्य भी कर रहे हैं। इससे कई मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ महिलाओं ने बताया कि पीडब्लूडी ने भी इन झुग्गी झोपड़ी को हटाने के आदेश जारी कर रखे हैं। महिलाओं व झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के बीच सर्विस रोड पर जमकर नोकझोंक भी हुई। मौके पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नोकझोक होने की सूचना मिलने पर थाना हापुड़ देहात पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों की महिलाओं को समझा बुझाकर वापस किया। इसके बाद दोनों पक्षों की महिलाएं अपने अपने घरों को चली गई। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।