Dowry Harassment Case Filed in Hardoi Woman Alleges Abuse and Threats सास ने दामाद समेत चार पर लिखाया दहेज उत्पीड़न का केस, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsDowry Harassment Case Filed in Hardoi Woman Alleges Abuse and Threats

सास ने दामाद समेत चार पर लिखाया दहेज उत्पीड़न का केस

Hardoi News - हरदोई में सावित्री ने अपने दामाद और तीन अन्य पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। उसने बताया कि शादी के तीन साल बाद दामाद ने अतिरिक्त दहेज की मांग की। मना करने पर उसे मारपीट और धमकी का सामना करना...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईFri, 18 April 2025 09:38 AM
share Share
Follow Us on
सास ने दामाद समेत चार पर लिखाया दहेज उत्पीड़न का केस

हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में पाली थाना क्षेत्र के गांव चक फरिगहना निवासी सावित्री पत्नी जवाहवर लाल राजपूत ने अपने दामाद सहित चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। सावित्री ने दी तहरीर में बताया कि पुत्री फूलन देवी की शादी पांच वर्ष पूर्व फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना के गांव बहादुरपुर निवासी सुरेंद्र राजपूत के साथ दान दहेज देकर की थी। तीन वर्ष बाद दामाद सुरेंद्र, उसका बड़ा भाई भूरा, भूरा की पत्नी और बेटी नीलम ने अतिरिक्त दहेज में तीन लाख रुपया और एक बाइक की मांग करनी शुरू कर दी। फूलन देवी ने मना कर दिया गया तब उक्त लोग उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि 12 अप्रैल 2025 को सभी ने फूलन देवी के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। धमकी देकर कहा कि बताया हुआ दहेज लिए बिना वापस आई तो जान से मार देंगे। सावित्री ने बताया कि बेटी मायके चली आई। कुछ दिन बाद चक फरिगहना आकर दामाद सुरेंद्र ने बेटी फूलन देवी के साथ मारपीट की और भाग गया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि अभियोग दर्ज किया गया है। मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।