50 फीसदी सब्सिडी पर मिलेगा मोटे अनाज का बीज
Maharajganj News - महराजगंज में कृषि विभाग जायद फसल बुआई के दौरान मोटा अनाज उगाने के लिए किसानों को जागरूक कर रहा है। किसानों को 50% सब्सिडी पर बीज उपलब्ध कराया जाएगा। मक्का, ज्वार, बाजरा जैसी फसलों की खेती के लिए 300...

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जायद फसल बुआई के दौरान मोटा अनाज पैदा कराने के लिए कृषि विभाग के जिम्मेदारों ने किसानों को जागरूक करना शुरू किया है। इसके लिए कृषि विभाग किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी के बीज उपलब्ध करा रहा है। किसानों को राजकीय कृषि भंडार से बीज मिलेगा। लेकिन खरीदारी के समय पूरा पैसा देना पड़ेगा। सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से खाते में पहुंचेगी। किसानों को मक्का, ज्वार,बाजरा, सांवा, कोदा, मडुआ, रागी की खेती कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कृषि विभाग ने मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के तहत जायद फसल बुआई के दौरान अधिक से अधिक किसानों से मक्का की खेती कराने के लिए पूरे जिले में 300 से अधिक कर्मचारियों को लगाया है। ये कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कर गोष्ठी आदि के माध्यम से किसानों को नवीनतम तकनीकी जानकारी मुहैया करा रहे हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र बसुली के वैज्ञानिक डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि मोटा अनाज की खेती करके किसान आय के साथ अपनी सेहत भी बढ़ा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि किसानों से मोटा अनाज पैदा कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मक्का की खेती कराने के लिए किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी पर मक्का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।