National Panchayati Raj Day Celebrations on April 24 in Maharajganj 24 को मनेगा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsNational Panchayati Raj Day Celebrations on April 24 in Maharajganj

24 को मनेगा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

Maharajganj News - महराजगंज में 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाएगा। सीडीओ अनुराज जैन ने जनपद, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इस दिन विशेष ग्राम सभाएं और...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 19 April 2025 10:10 AM
share Share
Follow Us on
24 को मनेगा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 24 अप्रैल को जिले भर में मनाया जाएगा। निदेशक पंचायती राज, उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में सीडीओ अनुराज जैन ने जनपद, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किए जाने का निर्देश दिया है। सीडीओ ने बताया कि इस दिवस पर विशेष ग्राम सभाएं व गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधियों, पंचायत सदस्यों व विकास विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। माननीय प्रधानमंत्री का सजीव संबोधन भी प्रसारित किया जाएगा। पंचायती राज व्यवस्था की महत्ता, संविधान की 11वीं अनुसूची के अंतर्गत पंचायतों की भूमिका, आपदा प्रबंधन व स्वच्छता जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।