Illegal Fishing Investigation in Garra River by Fisheries Inspector छोटी मछली का शिकार और प्रतिबंधित जाल न लगाने की दी हिदायत, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsIllegal Fishing Investigation in Garra River by Fisheries Inspector

छोटी मछली का शिकार और प्रतिबंधित जाल न लगाने की दी हिदायत

Hardoi News - पाली। गर्रा नदी में अवैध रूप से मछलियों का शिकार करने की शिकायत पर सोमवार को मत्स्य निरीक्षक ने जांच पड़ताल की। कस्बा के मो

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईMon, 5 May 2025 11:45 PM
share Share
Follow Us on
छोटी मछली का शिकार और प्रतिबंधित जाल न लगाने की दी हिदायत

पाली। गर्रा नदी में अवैध रूप से मछलियों का शिकार करने की शिकायत पर सोमवार को मत्स्य निरीक्षक ने जांच पड़ताल की। कस्बा के मोहल्ला सरांय सैफ निवासी अमरपाल कश्यप ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि पाली में मत्स्यजीवी सहकारी समिति है। समिति के सचिव व अध्यक्ष कस्बा निवासी है। इन लोगों ने गर्रा नदी में मत्स्य आखेट के लिए कहारकोला से धर्मपुर तक गर्रा नदी को नीलामी पर लिया है। शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त लोग अवैध रूप से धर्मपुर से दहिरापुर घाट तक शिकार कर रहे है। शिकायत पर सोमवार को मत्स्य विभाग से मत्स्य निरीक्षक धनंजय कुमार ने कस्बा में गर्रा नदी किनारे जांच पड़ताल की।

उन्होंने बताया कि शिकारियों से पूछताछ की है। नीलामी एरिया में ही आखेट करने की हिदायत दी गई है। वहीं उन्होंने बताया कि 1 जून से 31 अगस्त तक मछलियों के प्रजनन काल का समय होता है। इस दौरान शिकार करने पर प्रतिबंध रहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।