पुलिस ने दंगा नियंत्रण को लेकर किया मॉकड्रिल
Hardoi News - फ़ोटो 15-पिहानी में पुलिस ने किया मॉकड्रिलपिहानी, संवाददाता। दंगा नियंत्रण को लेकर पिहानी में पुलिस ने मॉकड्रिल किया। एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेत
पिहानी। दंगा नियंत्रण को लेकर पिहानी में पुलिस ने मॉकड्रिल किया। एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस हुए मॉकड्रिल में अधिकारियों ने तैयारियों को परखा।एएसपी मार्तण्ड प्रकाश सिंह, सीओ संतोष सिंह,एसडीएम दीक्षा जोशी,इंस्पेक्टर विद्यासागर पाल सहित भारी संख्या में बॉडी प्रोटेक्टर पहने पुलिस बल ने नगर भ्रमण किया। कस्बे में जगह-जगह मुस्तैद पुलिस कर्मियों को देखकर लोगों को लगा कि शायद वाहन चेकिंग काफी सख्ती से हो रही है। कस्बे के लगभग सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात था। अधिकारियों ने दंगा नियंत्रण की तैयारियों का जायजा लेते हुए जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। बड़ी संख्या में पुलिस बल देखकर लोग पहले कुछ समझ नही सके कि मामला क्या है हालांकि बाद में उन्हें पता चला कि यह दंगा नियंत्रण को लेकर तैयारियों का रिहर्सल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।