तिरंगा यात्रा में सेना के शौर्य को सलाम, गूंजा भारत माता की जय
Hardoi News - फोटो 06 पाली में तिरंगा यात्रा निकालते भाजपाईपाली, संवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्

पाली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम व शौर्य को जन जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार नगर के वार्डो से तिरंगा यात्रा निकाली। पाली भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में नगर के सैकड़ो लोग शामिल हुए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत पंथवारी देवी मंदिर से हुई। इसके बाद थाना चौराहा होते हुए मोहल्ला पटियानीम में काली मंदिर पर जाकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करते हुए हिन्दुस्तान जिन्दाबाद, बन्दे मातरम, भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगे।
अनुज मिश्रा, शिवम तिवारी, सभासद राजन शुक्ला, राजेश सक्सेना, रामबाबू शुक्ला, आशुतोष मिश्रा, श्रीपाल कश्यप, राजीव मिश्रा, कुँवर बहादुर मिश्रा, अनूप बाजपेई, बाबू बाजपेई, पवन अवस्थी, नंदकिशोर, अशोक, बागीश बाजपेई, आदि लोग मौजूद रहे। सुरक्षा को लेकर कस्बा चौकी इंचार्ज उमेश चन्द्र तिवारी, कांस्टेबल अम्बुज तिवारी रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।