Grand Procession Celebrates 300th Birth Anniversary of Lokmata Ahilyabai Holkar in Sikandar Rao सिकंदराराऊ में निकली अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsGrand Procession Celebrates 300th Birth Anniversary of Lokmata Ahilyabai Holkar in Sikandar Rao

सिकंदराराऊ में निकली अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

Hathras News - सिकंदराराऊ। संवाददाता लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर एक विशाल शोभा यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसSun, 25 May 2025 11:34 PM
share Share
Follow Us on
सिकंदराराऊ में निकली अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा

सिकंदराराऊ। संवाददाता लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर एक विशाल शोभा यात्रा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित परिसर से आकर्षक झांकियों तथा बैंड बाजों के मध्य धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसका शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने फीता काटकर व अहिल्याबाई होल्कर के छवि चित्र पर माल्यार्पण पर करके किया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का स्वागत पगड़ी बांधकर व माल्यार्पण करके तथा अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति भेंट करके डाक्टर अवधेश बघेल ने किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर ने देश के अंदर 12676 मंदिरों का निर्माण कराया तथा हजारों धर्मशाला लाखों कूआं भी बनवाये।

उन्होंने कहा कि जिस समाज वर्ग व युवाओं ने अपने पूर्वजों का सम्मान नहीं किया वह समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता है। केंद्रीय मंत्री ने अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर काफी प्रकाश डाला। इस दौरान प्रमुख रूप से बनी सिंह बघेल, डॉक्टर ललित बघेल, रामवती बघेल,मनोज बघेल, डॉक्टर नीतू सिंह बघेल, अवधेश बघेल, पंकज गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, नीरज वैश्य, मुकुल गुप्ता, गिरीश मोहन गुप्ता, विजय भारत कुलश्रेष्ठ, एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान, सीओ जे,एन, अस्थाना, कोतवाली प्रभारी विजय सिंह, लोकपाल सिंह बघेल, फतेह सिंह फौजी, प्रवल प्रताप सिंह, जितेंद्र बघेल, बीपी सिंह, चंद्रवीर सिंह डीलर, संजू बघेल प्रधान, भगवान सिंह बघेल, नवीन बघेल, राजकुमार बंटी, ऐके सिंह श्यामवीर सिंह बघेल, दुष्यंत बघेल, दिनेश बघेल, गुड्डू बघेल, हुकम सिंह बघेल, सत्य प्रकाश बघेल, भगवती प्रसाद बघेल, विनय कुमार बघेल, राजवीर सिंह, राजपाल सिंह बघेल, अमर सिंह बघेल, रामेश्वर दयाल बघेल, नन्नू सिंह, देवेंद्र सिंह बघेल, कृपेंद्र सिंह बघेल, भगवान सिंह बघेल, राजवीर सिंह, त्रिलोकी सिंह, हरिप्रसाद, राजेंद्र सिंह बघेल, धर्मवीर सिंह, पवन कुमार बघेल, रवि बाबू बघेल, पुष्पेंद्र धनगर, मोहित बघेल, हरि सिंह बघेल, पदम सिंह धनगर, विष्णु बघेल, मुरारी लाल बघेल, सोनू बघेल, सचिन बघेल, संजय सिंह बघेल, डाक्टर नीतू सिंह बघेल, राजेश बघेल, बनी सिंह बघेल आदि मौजूद थे। फोटो 02 सिकंदराराऊ में अहिल्याबाई होलकर की शोभायात्रा में शामिल उनके छवि चित्र की झांकी फोटो 03 सिकन्दराराऊ में केन्द्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति देकर स्वागत करते हुए अवधेश बघेल फोटो 04 सिंकदराराऊ में निकली शोभायात्रा में राम मंदिर की झांकी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।