Sasni block will have more female heads सासनी ब्लॉक में होंगी अधिक महिला प्रधान , Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsSasni block will have more female heads

सासनी ब्लॉक में होंगी अधिक महिला प्रधान

Hathras News - हाथरस। कार्यालय संवाददाता। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर आरक्षण की स्थिति साफ होने...

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसSun, 14 Feb 2021 08:00 PM
share Share
Follow Us on
सासनी ब्लॉक में होंगी अधिक महिला प्रधान

हाथरस। कार्यालय संवाददाता।

जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पर आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद विकास खंडवार ग्राम प्रधान व ब्लॉक प्रमुख के आरक्षित पदों की संख्या भी तय हो गई है। जनपद के सात ब्लॉकों में से सासनी में सर्वाधिक 28 ग्राम प्रधान महिलाएं निर्वाचित होंगी। वहीं ब्लॉक प्रमुख के सात में से तीन पद भी महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

जनपद में कुल ग्राम पंचायत 463 हैं। इनमें से 39 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाएं 44 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। 73 पद किसी भी जाति की स्त्री के लिए आरक्षित हैं। इस प्रकार 156 ग्राम पंचायतों की कमान महिलाओं के हाथ में होगी। जनपद के सात विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख का एक पद एससी महिला, एक पद बीसी महिला, एक महिला के लिए आरक्षित है। चार पद अनारक्षित हैं। अब कौन से ब्लॉक में किस जाति का उम्मीदवार ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ सकेगा व कौन सी ग्राम पंचायत में किस आरक्षित या अनारक्षित श्रेणी का प्रधान होगा, इसका निर्धारण जिला स्तर पर होगा। इसके लिए डीपीआरओ को लखनऊ में आगामी 16-17 फरवरी को प्रशिक्षण के लिए बुलाया गया है। इसके बाद यहां ब्लॉक स्तरीय कर्मचारियों को जिला स्तर पर प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद यहां जनसंख्या व शासनादेश के अनुसार आरक्षण एवं आवंटन होगा। आगामी तीन मार्च तक आरक्षण की अनन्तिम सूची जारी कर दी जाएगी।इसके बाद इस पर आपत्तियां ली जाएंगी।

पंचायतों के निर्वाचन के लिए ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधान पद के आरक्षित पदों की संख्या निदेशक पंचायतीराज के यहां से हमें प्राप्त हो गई है। अब शासनादेश के अनुसार आरक्षण एवं आवंटन तैयार किया जाएगा।

-बनवारी सिंह, डीपीआरओ, हाथरस।

जिले में कहां क्या बन रही स्थिति :

-हाथरस विकास खंड की 72 ग्राम पंचायतों में से छह एससी महिला, 11 एससी, अन्य पिछड़ा वर्ग की स्त्री के लिए सात, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 12, महिलाओं के लिए 11 व अनारक्षित 25 प्रधान पद हैं।

-मुरसान की 81 ग्राम पंचायतों में से सात एससी महिला, 12 एससी, सात अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 14 अन्य पिछड़ा वर्ग, 13 महिला व 28 अनारक्षित हैं।

-सासनी के 82 ग्राम प्रधान पदों में से सात एससी महिला, 12 एससी, आठ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 14 अन्य पिछड़ा वर्ग, 13 महिला व 28 अनारक्षित हैं।

-सिकंदराराऊ में 50 ग्राम प्रधान पदों में चार एससी महिला, आठ एससी, पांच अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, नौ अन्य पिछड़ा वर्ग, आठ महिला व 16 अनारक्षित हैं।

-हसायन ब्लॉक में 69 पंचायतें हैं। छह एससी महिला, 10 एससी, दह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 12 अन्य पिछड़ा वर्ग, 11 महिला व 24 अनारक्षित हैं।

-सादाबाद की 58 ग्राम पंचायतों में चार एससी महिला, आठ एससी, छह अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, 10 अन्य पिछड़ा वर्ग, 10 महिला व 20 अनारक्षित हैं।

-सहपऊ में 51 ग्राम प्रधान पद में पांच एससी महिला, आठ एससी, पांच अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, आठ अन्य पिछड़ा वर्ग, सात महिला व 18 पर अनारक्षित श्रेणी में हैं।

-इस प्रकार जनपद में महिलाओं को छोड़कर 69 एससी, 79 अन्य पिछड़ा वर्ग व 159 अनारक्षित पद हैं। यदि कुल पद की बात करें तो एससी के लिए 108, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 123 प्रधान पद हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।