वाहन के धक्के से बालक की मौत
Jaunpur News - थानागद्दी क्षेत्र में खर्गसेनपुर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक सिकन्दर की मौत हो गयी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव...

थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर स्थित एक ईंट भट्ठे के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गयी। घटना से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सिकन्दर पुत्र जितेन्द्र बनवासी निवासी ग्राम कनुवानी (पिण्डारी) के रूप में हुई है। सिकन्दर अपने दादा रामधनी बनवासी व अन्य परिजनों के साथ खर्गसेनपुर स्थित ईंट भट्ठे पर आया था। सोमवार की सुबह करीब 8 बजे वह अपने दो अन्य साथियों के साथ दुकान से कुछ सामान लेने निकला था।
इस दौरान भट्ठे के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना होने की जानकारी सूचना मिलते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक का शव परिजन लेकर पुन: भट्ठे पर पहुंचे, जहां रो-रो कर परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के दादा रामधनी बनवासी की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।