पंचायत सचिवों की हड़ताल से आमजन रहे परेशान
राजपुर, एक संवाददाता।ए एक सचिव होने से पहले से ही विकास को गति नहीं मिल रही थी। वहीं उनके हड़ताल से जरूर कार्य नहीं हो रहे हैं। पंचायत सचिव

राजपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की सभी पंचायतों के सचिव विगत दो मई से हड़ताल पर हैं। इससे आमलोगों को कार्यों के निष्पादन में काफी परेशानी हो रही है। बताया जाता है कि प्रखंड अंतर्गत कुल आठ पंचायतों के लिए चार पंचायत सचिव प्रतिनियुक्त हैं। दो पंचायतों के लिए एक सचिव होने से पहले से ही विकास को गति नहीं मिल रही थी। वहीं उनके हड़ताल से जरूर कार्य नहीं हो रहे हैं। पंचायत सचिव अमित कुमार, अंकित कुमार, विकास कुमार ने बताया कि संगठन के आह्वान पर प्रदेश के सभी पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। स्थानांतरण व पदस्थापना नियमावली बनाने, सचिव का ग्रेड पे दो हजार से बढ़ाकर 2800 रुपये करने समेत नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।