Heat Wave Hits Jhansi Temperatures Soar to 42 3 C जेठ सा झुलसा दिन, रात में भी नहीं मिला चैन, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsHeat Wave Hits Jhansi Temperatures Soar to 42 3 C

जेठ सा झुलसा दिन, रात में भी नहीं मिला चैन

Jhansi News - झांसी में अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मौसम गर्म हो गया है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। तेज गर्मी और लू के चलते लोग घरों में कैद हो गए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीFri, 11 April 2025 08:46 AM
share Share
Follow Us on
जेठ सा झुलसा दिन, रात में भी नहीं मिला चैन

झांसी, संवाददाता अप्रैल के दूसरे सप्ताह में मौसम और तल्ख हो गया। गुरुवार को नरमी के साथ निकले सूरज ने एक पहर बाद बंदों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तपिश और हीट वेव से शहरी बेकल हो उठे। अधिकतम पारा 42.3 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री होने की वजह से रात बिलबिला उठी। शहरी कूलर, पंखों के सामने से हटने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

गुरुवार सुबह से मौसम कुछ बदला-बदला रहा। सुबह सुबह 6.36 बजे सूर्योदय हुआ। 8.30 बजे तक धूप में वह तेजी नहीं आई थी। हल्की बदली के साथ सूरज ने ऊपर का रुख किया। 11.30 बजते ही गर्म हवाएं सिर उठाने लगे। 12.30 बजे पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। इस बीच हीट वेव महसूस होने लगीं। 1.30 बजते मौसम में गर्माहट पूरे रौ में आ गई। जिससे लोग बचते-बचाते दिखे। दोपहर 2.30 बजे पारा 42.3 डिग्री पर पहुंच गया जो साढ़े चार बजे इसी धुरी पर रहा। प्रचंड गर्मी से लोग घरों में कैद रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। चौक-चौराहे सुनसाने रहे। इस बीच पार्क, माल्स पर भी रौनक नहीं रहीं। शाम 6.48 बजे सूर्यास्त हुआ। इसके बाद भी गर्माहट पूरे रौ में रही। 7.30 बजे तक गर्म हवाएं महसूस हुई। रात आठ बजे के बाद कुछ राहत मिली। भरारी फार्म स्थित कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें आने वाले दिनों में हल्के मौसम में तब्दीली के आसार हैं। इसके बाद फिर तापमान ऊपर का रुख करेगा।

बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा

गुजरे, चार दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और सूरज की तपिश का असर गुरुवार भी बरकरार रहा। सुबह 11.30 बजते ही लू के थपेड़े महसूस हुए। 12.30 बजते ही बाजारों में सन्नाटा सा पसरने लगा। जो शाम 5.30 बजे तक रहा। शाम छह बजे के बाद रौनक देखने को मिली। वहीं तंग बस्तियों से लेकर पॉश कॉलोनियों में इस बीच वीरानी छाई रही। लोगों ने घरों में कैद होना ज्यादा मुनासिब समझा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।