Jhansi Faces Intense Heatwave with Temperatures Soaring to 43 C दिन जेठ से तपा, रातों छूटा भभका, पारा 43 डिग्री, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsJhansi Faces Intense Heatwave with Temperatures Soaring to 43 C

दिन जेठ से तपा, रातों छूटा भभका, पारा 43 डिग्री

Jhansi News - झांसी में सूरज की गर्मी फिर से बेकाबू हो गई है, तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। बाजारों और घरों में सन्नाटा छाया रहा, लोग गर्मी से घरों में कैद रहे। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री होने के कारण...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीTue, 29 April 2025 09:58 AM
share Share
Follow Us on
दिन जेठ से तपा, रातों छूटा भभका, पारा 43 डिग्री

झांसी। संवाददाता दो दिनी हल्की सुस्ती के बाद सूरज फिर बेकाबू हो गया है। बैशाख शुक्ल पक्ष की प्रतिमा 43 डिग्री सेंटीग्रेट के साथ आई। सोमवार रानी की नगरी झांसी जेठ सी तप उठी। हीट वेट और टनटनाती धूप के मेल ने झांसीवालों की मुश्किलें बढ़ा दीं। भरी दुपहरी बाजारों से लेकर घरों तक सन्नाटा पसरा रहा। गल-मोहल्ले वीरानी में खोए रही। तपिश से लोग घरों में कैद रही।

यही नहीं, न्यूनतम पारा 24 डिग्री होने की वजह से रात भी भभक उठी। बिना एसी, पंखा, कूलर के आगे से लोग हटने की हिम्मत नहीं जुटा सके। वहीं बिजली के झटकों ने बंदों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। 26 अप्रैल की रात मौसम में हल्की नरमी आईं। हवाएं उग्र हुई। लेकिन, दिन में मौसम तल्ख रहा। हालांकि रविवार भी पारे में मामूली गिरावट रही। लेकिन, सोमवार को सुबह 5.42 बजे सूर्यादय हुआ। उस वक्त अधिकतम ताप 28 डिग्री था। 11 बजे तक लू चलने लगी। 12.30 बजे सूरज के तेवर इतने सख्त से थी कि गली-मोहल्लों से लेकर पॉश कॉलोनियों में सन्नाटा पसर गया। बाजार सूनसान हो गए। दोपहर एक बजे स्कूलों की छुट्टी के वक्त मुश्किलें और बढ़ गई। स्कूली वाहन में सवार बच्चों का बुरा हाल हुआ। वहीं दोपहर ढाई बजे अधिकतम पारा 43 डिग्री पर टिक गया जो साढ़े चार बजे तक एक ही स्थिति में रहा। शाम 6.45 बजे सूर्यास्त हुआ। इसके बाद भी गर्मी पूरे रौ में रही। रात आठ बजे तक मकानों छतें बेहद गर्म थी। जिससे पैदल चलना भी मुश्किलें हुआ। भरारी फार्म स्थिति कृषि-मौसम इकाई के वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में आकाश साफ रहेगा। इन दिनों में ताप में बढ़ोतरी की संभावना है। लिहाजा, गर्मी से बचकर रहें। खासतौर से बच्चों को बाहर न निकलने दें।

मौसम से बचकर रहें

दिनों-दिन पारा चढ़ता जा रहा है। शहर के वरिष्ठ सर्जन डा. संदीप श्रीवास्तव के अनुसार किसी भी तरह की दिक्कतें हो तो अच्छे डॉक्टर को दिखाएं। बाहरी पेय पदार्थ पीने से बचें। नीबू, ककड़ी, खीरा मौसम फलों का इस्तेमाल करें। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते। कटे फल न खाएं। पानी अवश्य पिएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें।

बिजली ने दिए झटके

पारा चढ़ते ही बिजली झटके दे रही है। बुधवार की रात नगर के आवास विकास, केके पुरी, नईबस्ती, शिवाजी नगर, महावीरनपुरा, नगरा, नैनागढ़ सहित अन्य इलाकों में बत्ती आती-जाती रही। यही क्रम सुबह भी बरकरार रही। सोमवार को एक पहर बाद सूरज के तेवरों से कूलर-पंखे जवाब दे गए। ढाई बजे के करीब सीपरी, मसीहागंज सहित अन्य इलाकों की गुल हुई बत्ती से लोग बिलबिला उठे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।