ओवरलोडिंग के साथ ही लगेज भी लाद कर चल रहे ई- रिक्शा
Kannauj News - गुरसहायगंज में अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नगर क्षेत्र में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अवैध ई-रिक्शा अभी भी सक्रिय हैं। ओवरलोडिंग और लगेज ले जाने के कारण हादसों का...

गुरसहायगंज, संवाददाता। शासन के आदेश पर अवैध ई-रिक्शा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का नगर क्षेत्र में तो आंशिक असर दिखाई दे रहा है। लेकिन ग्रामीण इलाकों में अभी भी अवैध ई रिक्शा संचालित हो रहे हैं। अवैध ई-रिक्शा ओवरलोड के साथ ही लगेज भी लाद कर चल रहे हैं। शासन के आदेश पर यातायात और पुलिस अधिकारियों ने नगर में पिछले कुछ दिनों से अवैध ई- रिक्शा चालकों की मनमानी पर नकेल डालने की कोशिश प्रारंभ की है। पुलिस व यातायात पुलिस की सख्ती के कारण अवैध ई- रिक्शा की तादात में नगरीय क्षेत्र में कमी आई है, तो वहीं ग्रामीण इलाकों में अभी भी अवैध ई रिक्शा फर्राटे भर रहे हैं।
नगर के आसपास के ग्रामीण इलाकों का आलम यह है कि शहर के किनारे तक अवैध रिक्शा सवारियां छोड़ कर निकल जाते हैं। नगर के शॉर्ट कट मार्गो पर ई रिक्शा अभी भी दौड़ रहे हैं। अवैध ई- रिक्शा अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। अवैध ई-रिक्शा ओवरलोड सवारियों के साथ ही लगेज भी अंदर से लेकर बाहर तक लाद कर चल रहे हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी ग्रामीण इलाकों में ई रिक्शा चालकों की मनमानी के प्रति अनदेखी की जा रही है। समीपवर्ती कस्बा समधन के अलावा तेराजाकेट, सराय प्रयाग, सराय दौलत, मझपूर्वा, डुडवा बुजुर्ग, बरगावा, अमोलर, तहापुर आदि ग्रामीण इलाकों से अभी तक अवैध ई- रिक्शा संचालित हो रहे हैं। नागरिकों ने प्रशासन से अवैध ई रिक्शा संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में टीएसआई अरशद अली का कहना है की चेकिंग अभियान में जो भी अवैध ई- रिक्शा सामने आता है, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।