Extreme Heat Waves Lead to Suffering for People सुबह 10 बजे ही गर्मी ने छुड़ाए पसीने , Rampur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsRampur NewsExtreme Heat Waves Lead to Suffering for People

सुबह 10 बजे ही गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Rampur News - रामपुर। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से गर्मी में लोगों का हाल बुरा हो गया है। गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही चिलचि

Newswrap हिन्दुस्तान, रामपुरTue, 22 April 2025 12:33 PM
share Share
Follow Us on
सुबह 10 बजे ही गर्मी ने छुड़ाए पसीने

तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से गर्मी में लोगों का हाल बुरा हो गया है। गर्मी के कारण लोगों के पसीने छूट रहे हैं। मंगलवार को सुबह से ही चिलचिलाती धूप निकली है। इस वजह से घर से बाहर निकलने वाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सुबह में 10 बजे ही अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। ऐसी गर्मी में पंखे, कूलर भी लोगों को राहत नहीं दे पा रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए राहगीरों ने गन्ने और बेल का जूस पीया। सड़कों पर धूप से बचने के लिए लोग छाता लगाकर बाहर निकले। गर्मी में सभी का हाल बेहाल रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।