भीषण गर्मी व दुर्गम पथ पर भारी पड़ी आस्था
Kannauj News - नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। तीन महिलाओं ने 3 किलोमीटर की दण्ड़वत परिक्रमा करके सभी को हैरान कर दिया। भीषण गर्मी और कठिन रास्ते के बावजूद उनकी आस्था...

तिर्वाए संवाददाता। नवदुर्गा सेवा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा महोत्सव में निकाली गई शोभायात्रा में जहां हाजारों भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तो वहीं तीन महिलाओं ने तीन किलोमीटर की दण्ड़वत परिक्रमा करके लोगों को आश्चर्य में डालने पर मजबूर कर दिया। भीषण गर्मी व दुर्गम रास्ता भी उनके आस्था के पथ को डिगा नहीं सका।
नवरात्र के पावन पर्व पर निकाली गई विशाल दुर्गा शोभायात्रा कस्बे के दौलेश्वर धाम से शुरू होकर मां काली मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा में हजारों भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। उनके गगन भेदी नारों से पूरा माहौल दुर्गामय बन गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार जी द्वारा कलश की पूजा अर्चन से किया गया। विशाल भव्य यात्रा में जहां आधा सैकड़ा झाकियां दर्शकों का मनमोह रहीं थीं। वहीं देवी देवताओं के रूप में अभिनय कर रहे कलाकर अद्धितीय छटा विखेर रहे थे। कस्बे की महिलाओं के आस्था से भीषण गर्मी व दुर्गम रास्ता भी उनके पथ को डिगा नहीं सका। कस्बे की शिवानी देवी, निधी व तान्या ने दौलेश्वर मार्ग से जमीन पर लेट कर दण्ड़वत परिक्रमा तीन किलो मीटर की यात्रा तय की। भीषण गर्मी व दुर्गत रास्ता भी इन महिलाओं का रास्ता रोक नहीं पाया। मंगलवार को उनके कठिन कार्य से कस्बे बासियों ने उनके घर जाकर उनको बधाई व आर्शीवाद दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।