शुगर मिल में लोह की चेन टूटने से रोलर गिरा, तीन मजदूर घायल , हालत गंभीर
Shamli News - शहर के अपर दोआब शुगर मिल में एक बड़ा हादसा हुआ, जब 140 टन का रोलर टूटे रस्सी की वजह से गिर गया। इस घटना में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दो कर्मचारियों को मेरठ रेफर किया गया है, जबकि एक का...

शहर के अपर दोआब शुगर मिल में गन्ने को पीसने वाले स्पेयर के रोलर को उतारते समय बडा हादसा हो गया। रोलर समय रस्सी टूट जाने से भारी भरकम 140 टन का वजनी रोलर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो कर्मचारियों को गंभीर हालत के चलते मेरठ रैफर कर दिया गया है। मिल प्रबंधन के मुताबकि मेरठ लोकप्रिय अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। जबकि एक कर्मचारी का निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। घटना से कर्मचारियों में अफरा तफरी का महौल मच गया। शहर के अपर दोआब शुगर मिल में मंगलवार की सुबह बनत निवासी लिल्लू, परवेश और मिल कालोनी निवासी प्रवीन गन्ने को पीसने वाले रोलर में खराबी आने के कारण रिपयेरिंग का कार्य कर रहे थे। बताया जाता है कि जब उन्होने रोलर को एक लोहे की रस्सी से क्रेन के माध्यम से उतार रहे थे तो अचानक लोहे की जर्जर रस्सी टूट गई और भारी भरकम रोलर नीचे गिर गया।इस कारण तीनों कर्मचारी उसकी चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार मच गई। कर्मचारियों के चीखने की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तीनों कर्मचारियों को रोलर की चपेट से निकालकर उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां प्रवीन व परवेश को गंभीर चोट आ जाने के कारण हायर सैंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि लिल्लू का उपचार किया गया। बताया जाता है कि रेफर किए गए गए दोनों कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से अपर दोआब शुगर मिल में कार्य करने वाले कर्मचारियों में अफरा तफरी मची रही। शुगर मिल के महाप्रबंधक सतीश बालियान ने बताया कि हादसा घटित होने पर तीनों को उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है इनका उपचार चल रहा है। मिल की ओर से कर्मचारियों के इलाज के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराई जायेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।