Chaitra Navratri Conclusion Grand Immersion of Maa Durga Idol in Local Celebration भरनो में निकाली गई मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा, Ghumla Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhumla NewsChaitra Navratri Conclusion Grand Immersion of Maa Durga Idol in Local Celebration

भरनो में निकाली गई मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा

सोमवार रात चैत्र नवरात्रि के समापन पर, प्रखंड मुख्यालय में माता दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। दुर्गा मंदिर और श्रीविष्णु मंदिर में पूजा के बाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुमलाWed, 9 April 2025 01:48 AM
share Share
Follow Us on
भरनो में निकाली गई मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा

भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में सोमवार रात चैत्र नवरात्रि के समापन पर माता दुर्गा की प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। हरिजन मुहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर और बस्ती बाजार टांड़ स्थित श्रीविष्णु मंदिर में आयोजित पूजा समारोह के बाद भक्तों ने नम आंखों से मां को विदाई दी। दोनों पूजा समितियों की ओर से मां दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जो विभिन्न चौराहों से होकर बस्ती स्थित छठ तालाब तक पहुंची। तालाब में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत रूप से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा और भक्तों की भीड़ मां के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।शोभायात्रा को सफल बनाने में दोनों पूजा समितियों के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।