मंडी की समस्याओं के समाधान का होगा प्रयास
Kannauj News - छिबरामऊ में गल्ला-आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने नई कार्यकारिणी का विस्तार किया। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। नई समिति में विक्रम शाक्य, मो.हसीब...

छिबरामऊ, संवाददाता। नवीन मंडी में गल्ला-आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस अवसर पर आयोजित एक समारोह में उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। कार्यकारिणी विस्तार के दौरान नई समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें कोषाध्यक्ष विक्रम शाक्य, उपाध्यक्ष मो.हसीब मंसूरी, मीडिया प्रभारी पंकज प्रसाद दुबे व संगठन मंत्री राधेश्याम ठेकेदार बनाए गए। इस मौके पर अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने कहा हमारा लक्ष्य मंडी में व्यापारियों के सामने आने वाली सभी समस्याओं, जैसे मंडी में साफ-सफाई, मूल्य निर्धारण, परिवहन या अन्य विशिष्ट समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। हमारी नई कार्यकारिणी व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी। समारोह में मौजूद व्यापारियों ने मंडी में बुनियादी सुविधाओं की कमी का मुद्दा उठाया। अध्यक्ष ने इन सभी मुद्दों पर मंडी समिति और स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा कर जल्द से जल्द समाधान करने का वादा किया। व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी के गठन और अध्यक्ष के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि मंडी में व्यापारिक गतिविधियां अब और सुचारू होंगी। इस अवसर पर मोनू यादव, हरिभान सिंह, नीटू गुप्ता, काशू मंसूरी, आसिफ शेख, शम्मी मंसूरी, मो. शकील खान, हाशिम मंसूरी, नुसरत मंसूरी, रवि यादव, ताहिर हाजी, रामनिवास यादव, अबरार अहमद, पप्पू, इरशाद रहमानी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।