Farmer Injured in Fall While Harvesting Corn from Roof in Dharanagar Village मक्का एकत्रित कर रहा किसान छत से गिरा, टूटा पैर, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsFarmer Injured in Fall While Harvesting Corn from Roof in Dharanagar Village

मक्का एकत्रित कर रहा किसान छत से गिरा, टूटा पैर

Kannauj News - धारानगर गांव में एक किसान अवधेश कुमार (50) छत पर सूख रही मक्का एकत्रित करते समय गिर गया। इससे उसका एक पैर टूट गया और उसे गंभीर चोटें आईं। परिजनों ने उसे एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजTue, 17 June 2025 12:32 AM
share Share
Follow Us on
मक्का एकत्रित कर रहा किसान छत से गिरा, टूटा पैर

तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के धारानगर गांव में रविवार की शाम छत पर सूख रही मक्का एकत्रित कर रहा एक किसान नीचे आ गिरा। जिससे उसका एक पैर टूट गया। परिजनों ने किसान को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज किया जा रहा है। धारानगर गांव निवासी अवधेश कुमार (50) ने अपनी मक्का को सूखने के लिए छत पर डाला था। रविवार की शाम अचानक बूंदाबांदी होने पर किसान अपनी फसल को एकत्रित करने लगा। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसके शरीर में कई जगह चोटें आ गईं।

उसका एक पैर भी टूट गया। परिजनों ने उसको गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।