रामाश्रम संचालक के निधन से शोक
Kannauj News - गुरसहायगंज में रामाश्रम के संचालक बाबू सिंह का निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार थे और कानपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका पार्थिव शरीर राम आश्रम लाया गया, जहां अनुयायियों की भीड़ जुटी। अंतिम...

गुरसहायगंज। रामाश्रम (साहब जी) के संचालक और व्यवस्थापक बाबू सिंह इंस्पेक्टर साहब के निधन की सूचना पर शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया है कि वह काफी दिनों से बीमार थे। उनका कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार की सुबह उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर राम आश्रम लाया गया। उनके निधन की सूचना पर अनुयायियों व उनके शुभचिंतकों की भीड़ लग गई। अंतिम दर्शन के लिए लोगों का दोपहर तक आने का सिलसिला जारी रहा। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव धरहार (हरदोई) के लिए दोपहर बाद रवाना हुआ। उनके अंतिम दर्शन के लिए अनुयायियों की भीड़ लगी रही। इस मौके पर रामाश्रम सत्संग के व्यवस्थापक लाल जी, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह, आनंद प्रकाश नंदू आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।