छात्रों ने सीखा आत्मरक्षा का गुर
Kanpur News - कानपुर। प्रमुख संवाददाता हनुमान जन्मोत्सव सप्ताह के तीसरे दिन क्रीड़ा भारती की ओर से

कानपुर। प्रमुख संवाददाता हनुमान जन्मोत्सव सप्ताह के तीसरे दिन क्रीड़ा भारती की ओर से मंगलवार को श्याम नगर स्थित ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इसमें प्रदीप यादव (खेल व शारीरिक विभाग प्रमुख) व नीरज सिंह की देखरेख में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। इसमें कैसे पेन और किताब की मदद से खुद की रक्षा की जाए। कोई हमला करे तो कैसे उसका सामना करें। क्रीड़ा अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने हनुमान जयंती के बारे में जानकारी दी। सभी को अपना स्क्रीन टाइम कम करने और शारीरिक गतिविधियों में प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।