State-Level Taekwondo Competition Begins in Kanpur with Participation from 39 Districts बरेली के विहान ने स्वर्ण, लखनऊ के दिव्यराज ने जीता रजत, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsState-Level Taekwondo Competition Begins in Kanpur with Participation from 39 Districts

बरेली के विहान ने स्वर्ण, लखनऊ के दिव्यराज ने जीता रजत

Kanpur News - बरेली के विहान ने स्वर्ण, लखनऊ के दिव्यराज ने जीता रजत बरेली के विहान ने स्वर्ण, लखनऊ के दिव्यराज ने जीता रजत

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरFri, 11 April 2025 09:11 PM
share Share
Follow Us on
बरेली के विहान ने स्वर्ण, लखनऊ के दिव्यराज ने जीता रजत

कानपुर। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को कल्याणपुर स्थित डीपीएस में राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 39 जिलों के अलावा अन्य संस्थानों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद देवेंद्र सिंह भोले व उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव रजत आदित्य दीक्षित ने किया। इसके बाद दक्ष पालीवाल, काव्यांश शर्मा ने फ्री स्टाइल पूमसे का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सब-जूनियर बालक 21 किग्रा भार वर्ग में बरेली के विहान प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक, लखनऊ के दिव्यराज ने रजत पदक व गौतमबुद्धनगर के विधान राघव ने कांस्य पदक जीता। बालिका 22 किग्रा भार वर्ग में फर्रुखाबाद की अदिति सिंह ने स्वर्ण पदक और सैलजा सिंह ने रजत पदक जीता। सब-जूनियर बालक 50 किग्रा भार वर्ग में प्रयागराज के जतिन कुमार गौर ने स्वर्ण पदक, मैनपुरी के आरव अग्निहोत्री ने रजत पदक जीता। सब-जूनियर बालक 60 किग्रा भार वर्ग में लखनऊ के मो. खलिल ने स्वर्ण पदक और बागपत के सत्यम ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता का संचालन सुनीता यादव ने किया। इस मौके पर तुषाल साहनी, रोमी सिंह, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।