Allegations of Fraud in Assistant Appointment at Bawli Gram Panchayat ग्राम पंचायत सहायक के चयन में धांधली का आरोप, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsAllegations of Fraud in Assistant Appointment at Bawli Gram Panchayat

ग्राम पंचायत सहायक के चयन में धांधली का आरोप

Kausambi News - सरसवां ब्लॉक के बौली ग्राम पंचायत में सहायक के पद पर नियुक्ति को लेकर ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सीडीओ से की गई है, जिन्होंने जांच का आदेश दिया है। पहले आनन्द सिंह का चयन...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 12 April 2025 04:44 PM
share Share
Follow Us on
ग्राम पंचायत सहायक के चयन में धांधली का आरोप

सरसवां ब्लॉक के बौली ग्राम पंचायत में सहायक के पद पर हुई नियुक्ति में ग्रामीणों ने धांधली का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत सीडीओ से की गई। सीडीओ ने प्रकरण में मातहतों से जांच रिपोर्ट मांगी है। बौली ग्राम पंचायत में पहले गांव के ही आनन्द सिंह का चयन ग्राम पंचायत सहायक के पद पद हुआ था। इसके बाद किन्हीं कारणों से दोबारा ग्राम पंचायत सहायक पद की भर्ती निकाली गई। गांव के युवाओं ने आवेदन किया, लेकिन दोबारा आनन्द सिंह का चयन हो गया। आनन्द सिंह के चयन होने पर गांव के ही मुन्नूलाल पुत्र सम्पत ने मुख्य विकास अधिकारी के अलावा उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर धांधली का आरोप लगाया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान व सचिव की साठगांठ से आनन्द सिंह का चयन हुआ है। आवेदकों को चयन प्रक्रिया की कोई जानकारी नहीं दी गई। सीधे चयन कर लिया गया। सीडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच शुरू करा दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।