Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsAttempted Assault on Woman in Pipri Village Police Investigation Underway
घर में सो रही महिला से रेप का प्रयास
Kausambi News - पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला पर एक युवक ने दुराचार का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर युवक भाग गया। महिला ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू की गई...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीTue, 8 April 2025 08:02 PM

पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार की रात घर पर अकेले थी। परिवार के लोग गेहूं कटवाने के लिए खेत गए थे। रात में करीब 11 बजे पड़ोस का ही एक युवक महिला के घर में घुस गया। युवक ने महिला से दुराचार का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर युवक उसको जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।