दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, तीन पर केस
Kausambi News - मंझनपुर के चपहुंआ गांव में लवकुश ने बताया कि उसकी बेटी सीमा देवी की शादी सतीश कुमार से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। छह महीने पहले उसे बेरहमी से पीटकर निकाल दिया गया।...
मंझनपुर, संवाददाता। चरवा थाना क्षेत्र के चपहुंआ गांव निवासी लवकुश पुत्र स्व. लल्लू ने बताया कि उसने अपनी बेटी सीमा देवी की शादी करीब दो साल पहले करारी के म्योहर निवासी सतीश कुमार से की थी। शादी के सालभर बाद ही दहेज में बाइक व दो लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुरालवालों को समझाया लेकिन, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ।
पीड़ित की मानें तो छह महीने पहले दहेज लोभियों ने बेरहमी से पिटाई कर उसकी बेटी को घर से निकाल दिया। रिश्तेदारों ने एक बार फिर समझौते का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दिया। करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि आरोपी पति सतीश, ससुर इंद्रपाल व सास बिट्टन देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।