कोमल त्रिपाठी अध्यक्ष तो खुशी अग्रहरि बनी सचिव
Kausambi News - बीआरसी सिराथू के जूनियर विद्यालय नौगीरा में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु मीना मंच का गठन किया गया। कोमल त्रिपाठी अध्यक्ष और खुशी अग्रहरि सचिव बनीं। सत्र 2025-26 के लिए मंच का पुनर्गठन किया गया,...
बीआरसी सिराथू के नौगीरा गांव स्थित जूनियर विद्यालय में गुरुवार को बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए मीना मंच का गठन किया गया। इस दोरान कोमल त्रिपाठी अध्यक्ष तो खुशी अग्रहरि सचिव बनाई गईं। शासन के निर्देश पर गुरुवार को सिराथू के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौगीरा में सत्र 2025-26 के लिए मीना मंच का पुनर्गठन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार ने बताया कि सर्वसम्मति से मीना मंच के पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें कोमल त्रिपाठी मीना मंच की अध्यक्ष, खुशी अग्रहरि सचिव, कृति कुशवाहा कोषाध्यक्ष, छवि कुशवाहा का एंजेल पावर के पद पर चयन किया गया। इसके साथ ही मंच के अन्य 14 सदस्यों को भी मनोनीत किया गया। इसमें आशु देवी मीना प्रेरक, पायल चौधरी, ईशा देवी, प्राची मिश्रा, गुड़िया देवी, मीनाक्षी देवी, बिट्टी देवी, राधिका वर्मा, सुशीला देवी, प्रीति प्रजापति, राज कश्यप, नितिन यादव, बालकृष्ण, उमेश कुमार, शिवम् कुमार, रोहित कुमार को सदस्य के रूप में चुना गया। इस मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।