सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Banda News - बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अशोक लाट के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि ईडी उसके इशारे पर काम कर रही है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।...

बांदा। संवाददाता कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अशोक लाट के पास नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को दिया। ईडी पर सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इस ओर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदर्शनकारियों और जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि ईडी मौजूदा सरकार के इशारे पर काम कर रही है। कांग्रेस के बढ़ते हुए जनाधार को देखते हुए विपक्ष को दबाने के उद्देश्य से इस तरह की कार्यवाहियां अमल में लाई जा रही हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा कि राहुल गांधी की लोकप्रियता से वर्तमान सरकार डर रही है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष लालू दुबे, संकटा प्रसाद त्रिपाठी,सत्य प्रकाश द्विवेदी,सूरज बाजपेई,बी लाल,संतोष द्विवेदी,केपी सेन अशोक वर्धन,पवन देवी, काली चरण निगम,सब्बीर सौदागर,इदरीश भाई,शोएब रिजवी,रफत खान गोगा आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।