रांची रोड में जेएलकेएम का धरना प्रदर्शन 19 को
14 सूत्री मांगों के समर्थन में पहुंचेंगे केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खिलाफ प्रस्तावित है आंदोलन।

रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा रामगढ़ ने रांची रोड स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत 14 सूत्री मांगों के समर्थन में 19 अप्रैल को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन होगा। इसमें मुख्य रुप से जेएलकेएम केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो शामिल होंगे। दोपहर एक बजे जयराम महतो सभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जेएलकेएम जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने कहा कि स्थानीय लोगों को हक और अधिकार दिलाने के लिए जेएलकेएम आंदोलन कर रही है। इसमें सभी केंद्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, पंचायत पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य, विस्थावित, प्रभावित के अलावा ग्रामीणों से बढ़ - चढ़ कर शामिल होने का आह्वान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।