Hindi Sahitya Bharati Meeting in Ranchi New Executive Committee Announced हिन्दी साहित्य रांची इकाई का संगठन विस्तार, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsHindi Sahitya Bharati Meeting in Ranchi New Executive Committee Announced

हिन्दी साहित्य रांची इकाई का संगठन विस्तार

रांची में हिन्दी साहित्य भारती की बैठक हुई, जिसमें बलराम पाठक को अध्यक्ष चुना गया। संगठन के विस्तार और साहित्य के प्रचार पर चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी में राजेश कुमार, संजय सर्राफ और सुनीता पाठक...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 18 April 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
हिन्दी साहित्य रांची इकाई का संगठन विस्तार

रांची, वरीय संवाददाता। हिन्दी साहित्य भारती, रांची इकाई की बैठक शुक्रवार को लालपुर के एक होटल में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बलराम पाठक और महामंत्री राकेश कुमार शामिल हुए। संचालन संगठन मंत्री अजय राय ने किया। बैठक में हिन्दी साहित्य के प्रचार प्रसार को लेकर चर्चा की गई। संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें बलराम पाठक अध्यक्ष के रूप में चुने गए। राजेश कुमार, संजय सर्राफ व सुनीता पाठक उपाध्यक्ष और संगठन महामंत्री के पद पर अजय कुमार राय चुने गए। इनके अलावा सुकुमार झा महामंत्री, पूजा शेखर शुक्ला, निशांत पाठक, अभय कुमार पांडेय संयुक्त महामंत्री, त्रिपुरेश्वर नाथ मिश्र कोषाध्यक्ष व संजीव दत्ता प्रेस प्रभारी चुने गए।

बलराम पाठक ने कहा कि रांची इकाई निरंतर साहित्य गतिविधियों में सक्रिय रही है। हमारी टीम हिन्दी के प्रचार प्रसार के लिए प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगी। कार्यक्रम में संगोष्ठी और कार्यशालाओं के आयोजन के बारे में भी चर्चा की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।