घर में घुसकर तोड़फोड़, फरसा व कुल्हाड़ी से प्रहार
Kausambi News - भेलखा गांव में एक अधिवक्ता पर उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ और हमला करने का मामला दर्ज किया गया है। 12 मई को गांव के कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी और फरसा से अधिवक्ता और उनके भतीजों पर हमला किया, जिससे वे घायल...

भेलखा गांव में आठ दिन पहले विवाद हुआ था। एक पक्ष से पहले केस दर्ज किया गया है। अब अधिवक्ता की तहरीर पर गांव के ही लोगों पर घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व कुल्हाड़ी व फरसा से प्रहार करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाली के भेलखा निवासी शिवनारायण त्रिपाठी पुत्र विष्णु त्रिपाठी जिला कचहरी में अधिवक्ता हैं। अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि 12 मई को गांव के ही अभिषेक सिंह, अखिलेश सिंह, अरुण कुमार उर्फ रामू सिंह, अभिसिंह व पांच अज्ञात लोग अल्टो कार से घर आए।
अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। सूचना मिलने पर वह अपने भतीजे राहुल व विकास के साथ पहुंचे तो कुल्हाड़ी, फरसा, लाठी-डंडा से लैस हमलावरों ने पिटाई की। इससे उनके भतीजे राहुल व विकास को चोटें आई। उनको भी घायल किया गया। पुलिस ने अधिवकता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में घटना वाले दिन ही अधिवक्ता व उनके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।