Tiranga Yatra Celebrates Valor of Soldiers in Aurai with Road Inaugurations वीर जवानों के सम्मान में औराई में निकली तिरंगा यात्रा, Muzaffarpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsTiranga Yatra Celebrates Valor of Soldiers in Aurai with Road Inaugurations

वीर जवानों के सम्मान में औराई में निकली तिरंगा यात्रा

औराई में वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा और जदयू कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरहरवा में विधायक रामसूरत कुमार ने चार सड़कों का शिलान्यास किया। सभा में नेताओं ने एनडीए सरकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 20 May 2025 11:22 PM
share Share
Follow Us on
वीर जवानों के सम्मान में औराई में निकली तिरंगा यात्रा

औराई, एसं। वीर जवानों के पराक्रम के सम्मान में औराई के अमनौर मंडल के हथौड़ी से गोपालपुर सहित विभिन्न पंचायतों से होते हुए धरहरवा तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें औराई प्रखंड के भाजपा एवं जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान धरहरवा में चार सड़कों का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री रामसूरत कुमार ने किया। धरहरवा चौक पर हुई सभा में नेताओं ने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। विधायक ने कहा कि औराई में सड़कों एवं पुल-पुलियों का जाल बिछाया जा रहा है। जहां पहले टूटी सड़के औराई की पहचान थी। वहीं, अब प्रत्येक गांव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है।

सांसद प्रतिनिधी सुभाष शर्मा ने कहा कि लखनदेई एवं मनुषमारा नदी के जल प्रबंधन की व्यवस्था भी जल्द ही जल शक्ति मंत्री से मिलकर की जाएगी। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष बेचन महतो, अशोक राम संतोष कुमार, चंदन कुमार, मनोज मिश्रा, हरिओम कुमार आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।